लाई-फाई क्‍या है What is Li-Fi in Hindi

पिछले कुछ दिनों में इंटरनेट पर टेक्‍नोलॉजी वेबसाइटों पर या फिर न्‍यूज चैनलों पर Li-Fi के बारे में सुना जा रहा है, आप सोचते होंगे कि Li-Fi क्‍या है और ये Wi-Fi के मुकाबले कैसे बेहतर है और ये कैसे इंटरनेट कनेक्‍शन को तेज बना सकता है

लाई-फाई क्‍या है What is Li-Fi  in Hindi Li-Fi क्‍या है

Li-Fi का पूरा नाम Light Fitality होता है, Li-Fi की शुरूआत प्रोफेसर Harald Haas के द्वारा की गयी थी इन्‍होने सन् 2011 में एक Talk Show पर Li-Fi कनसेप्‍ट पब्लिक के सामने दिया था, इन्‍होंने बताया था कि कैसे लाइट की मदद से भी कम्‍युनिकेशन किया जा सकता है, इसके बाद से वह लगातार रिसर्च करते रहे और सन् 2015 में Li-Fi  की टेस्टिंग हुई और वह Wi-Fi के मुकाबले बहुत तेज थी

लाई-फाई का कनसेप्‍ट Concept of Li-Fi

Li-Fi पूरी तरह से VLC के कनसेप्‍ट पर आधारित है VLC का पूरा नाम Visible Light Concept है, आइए जाने कि ये VLC क्‍या है देखिए जब आप किसी एलईडी बल्‍व में एक Constant पावर दी जाती है तो आउटपुट भी एकदम Constant ही मिलता है लेकिन अगर इनपुट पावर को बदलते हैं तो आउटपुट भी बदला हुआ दिखाई देता है

इनपुट को जितनी तेजी से बदलते हैं आउटपुट भी उतनी ही तेजी से बदलता है इसकी मदद से कम्‍युनिकेशन भी की जा सकती है, उदाहरण ले सकते हैं जैसे टीवी का एक रिमोट होता है जब उसपर कोई बटन को दबाते हैं तो उस बटन के हिसाब से रिमोट के आगे का बल्‍व जलता है और टीवी का रिसीवर उसकी Frequency को कैच करता है और वो आगे वही चैनल लगा देता है जो यूजर को चाहिए होता है 
Li-Fi कैसे काम करता है

Li-Fi का कनसेप्‍ट कुछ इसी तरह का है लेकिन इसमें एक बल्‍व नहीं होता है इसमें बहुत सारे बल्‍व होते हैं ताकि एकदम हाई स्‍पीड मिले और एक साथ बहुत सारे यूजर्स के बीच में डेटा को ट्रांसमिट करने का फायदा मिले, देखिए वीएलसी सिर्फ एक कनसेप्‍ट होता है जबकि Li-Fi एक Bidirectional टेक्‍नोलॉजी है जो इस कनसेप्‍ट पर बेस्‍ड है, इसके अलावा Li-Fi रोमिंग की भी सुविधा देती है

ऐसा नहीं है कि अगर एक लाईट सोर्स के नीचे है और यूजर आगे बढ रहा है तो उसका कनेक्‍शन कट जाएगा कनेक्‍शन लगातार चलता रहेगा, यूजर जैसे ही लाईट सोर्स से निकलता है और दूसरे लाईट सोर्स में जाता है तो  दूसरा  लाईट सोर्स  स्विच कर लेता है, Li-Fi मल्‍टीपल एक्‍सेस की अनुमति देती है इसका मतलब एक साथ एक ही लाईट सोर्स से बहुत सारे यूजर्स को एक्‍सेस कराया जा सकता है

लाई-फाई के फायदें Benefits of Li-fi

  1. इसका सबसे बडा फायदा यह है कि इसकी स्‍पीड बहुत ज्‍यादा होती है, टेस्टिंग में इसकी स्‍पीड लगभग 100 gbps तक टेस्‍ट की जा चुकी है, इसके अलावा जो लाईट का स्‍पेकट्रम होता है उसकी Bandwidth लगभग रेडियो Frequency के बराबर होती है, इसका मतलब इससे एक साथ बहुत सारे कनेक्‍शन को ऑपरेट किया जा सकता है
  2. वायरलेस सिग्‍नल के बारे में हर कोई जानता है जो दीवारों से भी जा सकता है ऐसे में अगर कोई यूजर पास है तो वो उसे इंटरसेप्‍ट भी कर सकता है पर Li-Fi लाईट पर काम करता है और ये तो सभी जानते हैं कि लाईट दीवारों के पार नहीं जा सकती पर अगर एक कमरे में Li-Fi को इस्‍तेमाल किया जा रहा है तो उस कमरे के बाहर बैठा कोई भी इंसान Li-Fi को न तो देख पाएंगा और न ही जान पाएंगा और न ही उसे इंटरसेप्‍ट कर पाएंगा
  3. अब डेटा के घनत्‍व के बारे में बात करते हैं वायरलेस सिग्‍नलों में सिग्‍नल चारों दिशाओं में जाते हैं ऐसे में उनमें बहुत सिग्‍नल खराब हो जाते हैं लेकिन Li-Fi तो एक लाईट होती है उसे एक पॉइट पर टारगेट भी कर सकते हैं तो ऐसे में डेटा का घनत्‍व बहुत ज्‍यादा बढ जाता है
  4. इसका सबसे बडा फायदा वातावरण को सुरक्षित रखने में भी होता है क्‍योंकि लाईट हमारे चारों तरफ होती है और लाईट से इंसानों कोई नुकसान नहीं होता इसलिए रेडिएशन के मामले में इस टेक्‍नोलॉजी पर शक नहीं कर सकते हैं जबकि वायरलेस नेटवर्क जो होते हैं उनमें अक्‍सर यह खतरा होता है कि उनसे कुछ रेडिएशन जरूर निकलेगी और वह नुकसान भी पहुंचा सकती है

जब किसी चीज में अच्‍छाई ज्‍यादा होती है तो उसकी कुछ अफवाहे भी उडा दी जाती है, Li-Fi की भी इसी प्रकार बहुत सी अफवाहे हैं

Li-Fi की उतनी स्‍पीड नहीं होती है जितनी बताई जाती है, इससे अगर किसी मूवी को डाउनलोड किया जाता है तो वो एक या दो सेकेण्‍ड में डाउनलोड हो सकती है पर ऐसा नहीं है क्‍योंकि इंटरनेट की स्‍पीड इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर पर निर्भर करती है या फिर वेब सर्वर पर भी निर्भर करती है क्‍या ऐसा हो सकता है कि कोई सर्वर 100 gbps तक की स्‍पीड दे हां अगर किसी के पास में 100 gbps की Li-Fi की टेक्‍नोलॉजी है तो वह नेटवर्क में ही काम करती है लेकिन इंटरनेट या सर्वर की स्‍पीड अभी उतनी तेज देखने को नहीं मिलती 

लाई-फाई एप्‍लीकेशन Li-fi Application

अब तक समझा जा चुका है कि Li-Fi बहुत ज्‍यादा काम की चीज है इसकी बहुत सारी एप्‍लीकेशन है
  1. जैसे अगर स्‍मार्ट लाइटिंग की बात करें तो आज हर किसी ने स्‍ट्रीट लैप जरूर देखा होगा वहां पर Li-Fi के हॉट स्‍पॉट का इस्‍तेमाल किया जा सकता है
  2. स्‍मार्ट फोन, लैपटाॅप इत्‍यादि को भी Li-Fi के जरिए एक दूसरे से कनेक्‍ट कर सकते हैं, इसकी जो रेज होती है वो थोडी कम होती है लेकिन डेटा की रेट्स बहुत हाई होती है और डेटा की सिक्‍योरिटी भी ज्‍यादा हो जाती है
  3. इसके अलावा Li-Fi को Hazardous वातावरण में भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है क्‍योंकि कुछ जगह ऐसी है जहां पर रेडियो Frequency कभी-कभी नुकसान दायक हो सकती है जैसे माइंस, पेट्रो कैमिकल प्‍लांट इत्‍यादि
  4. हवाईजहाज में भी Li-Fi का इस्‍तेमाल किया जा सकता है हवाईजहाज की हर सीट के ऊपर एक बल्‍व लगा होता है  उस लाईट बल्‍व की मदद से  एक-एक पैसेजर को लिमिटेड हाई इंटरनेट एक्‍सेस दिया जा सकता है
  5. Li-Fi को पानी के अंदर भी इस्‍तेमाल कर सकते हैं परंतु Wi-Fi या दूसरे किसी प्रकार के इंटरनेट को पानी के अंदर इस्‍तेमाल नहीं कर सकते  लेकिन जो Li-Fi होता है उसे कहीं भी और कभी भी आसानी से इस्‍तेमाल कर सकते हैं
  6. आज Li-Fi का इस्‍तेमाल हॉस्‍पीटल में भी किया जा सकता है इसका इस्‍तेमाल एमआरआई में किया जा सकता है
जैसा कि आपको बताया है कि Li-Fi की रेंज बहुत कम होती है क्‍योंकि जो यूनिट होता है वो छत पर लगा होता है, इसके अलावा अगर मार्केट में इसके इस्‍तेमाल की बात की जाएं तो आज के समय में ये अभी इतनी विकसित नहीं हो पायी है कि ये किसी नार्मेल उपभोक्‍ता को मिल पाए तो इसको मार्केट में आने में थोडा समय लगेगा, आज के समय में ये Wi-Fi के मुकाबले कम है पर आने वाले समय में यह Wi-Fi को भी पीछे छोडने वाला है

उम्‍मीद है कि Li-Fi के बारे में काफी कुछ जान चुके होंगे और देखा जा सकता है कि किस तरह से Li-Fi  टेक्‍नोलॉजी हमारे काम आ रही है, किस तरह से लोग इसे इस्‍तेमाल कर सकते हैं, अगर सोचा जाएं तो इसे रात के समय भी इस्‍तेमाल किया जा सकता ह परंतु रात में इस्‍तेमाल करने के लिए बल्‍व को पूरी रात ऑन रखना होगा जो मुमकिन नहीं है 

आशा है जो Li-Fi के बारे में जानकारी दी गई हैं वह आपको जरूर पंसद आई होगी अगर हां तो कमेंट करके जरूर बताएं धन्‍यवाद 

Comments

Popular posts from this blog

E-Cash क्‍या है What is E-Cash in Hindi

ई-कॉमर्स वेबसाइट के थ्रेट Threats of E-Commerce Website in Hindi

मोबाइल एप्‍लीकेशन क्‍या है What is Mobile Application in Hindi